मालेगाँव ब्लास्ट मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में मिली जगह

नई दिल्ली.मालेगाँव ब्लास्ट men आरोपी और मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की संसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के लिए नामित किया गया है. इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और दो बार के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को करारी मात दी थी.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मालेगांव ब्लास्ट मामले में मौजूदा सांसद को अप्रैल 2017 में खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मंजूर की थी. प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा से ही विवादों में घिरी रही हैं. चुनाव जीतने के बाद उनके शपथ लेने के समय भी विवाद हो गया था. उन्होंने अपना नाम साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी बोला था. इतना ही नहीं शपथ पूरी करने के बाद उन्होंने भारत माता की जय बोला था. बता दें कि प्रज्ञा सिंह ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद संस्कृत में शपथ ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *