रूसी टेनिस प्लेयर ने मैच जीतने के बाद कैमरे पर लिखा- नो वॉर प्लीज़

नई दिल्ली: रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है जिसका खुद रूसी भी सोशल मीडिया पर विरोध करते नज़र आये। इस बीच कई देशों से जनता युद्ध के विरोध में शांति की अपील कर रही है। रूस के टेनिस खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने भी जंग के खिलाफ आवाज उठाई है।

रूसी टेनिस प्लेयर ने मैच जीतने के बाद कैमरे पर लिखा- नो वॉर प्लीज़

रुबलेव इस वक्त दुबई में टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं। मुकाबले के बाद उन्होंने बड़ा संदेश दिया और युद्ध ना करने की अपील की। उन्होंने टीवी ब्रॉडकास्टर के कैमरे के लेंस पर लिख दिया- नो वॉर प्लीज़।

https://twitter.com/umashankarsingh/status/1497255429587439618

रुबलेव से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दूसरी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 5वें वरीय पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज को सेमीफाइनल में मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *