गंगूबाई काठियावाड़ी की धमाकेदार शुरुआत से रिकॉर्ड बिजनेस के आसार

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी ने रिलीज के पहले ही दिन बढ़िया बिजनेस की शुरुआत की है। फिल्म ने तकरीबन 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कमाई का ये आंकड़ा सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस के हिसाब से है। देखना होगा कि क्या ये फिल्म आगे भी इसी तरह का परफॉर्मेंस बनाए रख पाएगी या नहीं। फिल्म को लेकर अभी तक काफी विवाद हो चुका है और यही वजह है कि बिजनेस के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन जोरदार शुरुआत करते हुए 9.50-10 करोड़ के बीच कलेक्शन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की कमाई मुंबई में रणवीर सिंह की फिल्म 83 के बिजनेस को मैच कर सकती है। माना ये भी जा रहा है कि फिल्म का शनिवार का बिजनेस और भी बेहतर हो सकता है।

‘देवदास’, ‘सांवरिया’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मे बनाने वाले संजय लीला भंसाली यूं तो फिल्मों को विवादों से निकालने के मामले में चैंपियन माने जाते हैं लेकिन क्या वो आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के मामले में भी ऐसा ही कमाल दिखा पाएंगे? फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आलिया भट्ट खार स्थित गैलेक्सी सिनेमा में पहुंची थीं और बेहिसाब भीड़ के बीच उन्हें गंगू वाले अंदाज में नमस्ते किया।

हुसैन जैदी की इस किताब पर आधारित है ‘गंगूबाई’ की कहानी कोविड की वजह से बीच-बीच में थिएटर्स का बंद हो जाना भी दिक्कत का सबब बन रहा है। क्योंकि लोगों में थिएटर्स जाकर फिल्म देखने की आदत घटी है। अब लोग घर बैठे अपने स्मार्ट टीवी पर ही फिल्म देखना पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *