मॉस्को: रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटने का आदेश दिया है। विदेशी मीडिया के अनुसार यूक्रेन के खेरसॉन शहर से रूसी सेना की वापसी एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मानी जा रही है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार रूसी जनरल का कहना है कि खेरसॉन शहर में रूसी सैनिकों की आपूर्ति जारी रखना संभव नहीं है। आगे उन्होंने कहा खेरसॉन से हटने का फैसला मुश्किल है, लेकिन इन हालात में हमारे जवानों की जान बचाने के अलावा कोई चारा नहीं है।
#Russia के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने #RussianArmy को यूक्रेनी शहर खेरसॉन से बाहर निकलने का आदेश दिया है.#RussiaUkraineWar #Ukrainehttps://t.co/21ZeRAFytQ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) November 9, 2022
खेरसॉन यूक्रेन के चार क्षेत्रों में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर में रूस में शामिल करने की घोषणा की थी। मार्च में यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूस ने खेरसॉन पर कब्जा कर लिया।