रूस ने अमेरिका पर जेहादी गुटों की रक्षा का आरोप लगाया

मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल -असद की सरकार का तख्ता पलटने का प्रयास करने वाले जेहादी गुटों की रक्षा कर रहा है। russia accuses

russia accuses usaलावरोव ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका सीरिया के उदारवादी विपक्ष को अल कायदा से जुड़े अल नुसरा फ्रंट से अलग करने के अपने आश्वासन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिये वचनबद्ध है, किन्तु वह ऐसा नहीं कर रहा है।
लावरोव ने कहा कि हमारे लिए अब यह विश्वास करने का कारण है कि अमेरिका की बहुत पहले से यह योजना थी कि वह अल नुसरा फ्रंट को हमले से अलग रखे ताकि वह आगे चलकर इसका उपयोग सीरिया की सरकार का तख्ता पलटने के लिये कर सके ।
रूस पहले भी अमेरिका के विरूद्ध आरोप लगाता रहा है कि वह विपक्षी विद्रोहियों को अल नुसरा फ्रंट से, जिसे अब फतह अल शाम कहा जा रहा है, अलग करने के अपने आश्वासन को पूरा नहीं कर रहा है।
# russia accuses

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *