विजय रूपाणी को दूसरी बार मिला गुजरात का ताज,ग्रहण की शपथ

गांधीनगर। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज लगातार दूसरी बार गुजरात का ताज मिला है। रूपाणी ने सचिवालय मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की उपस्थित में शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने भी शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार, नितिन गडकरी, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल, बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

राज्य में चार बार मुख्यमंत्री रहे मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय से ही शपथ ग्रहण के लिए प्रयुक्त वाले कथित विजय मुहूर्त यानी दोपहर 12 बजकर 39 मिनट के मिथक को इस बार तोड़ते हुए रूपाणी शपथ ली।

शपथ समारोह 11 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे रूपाणी ने पिछले साल सात अगस्त को पहली बार शपथ कथित विजय मुहूर्त में लिया था। उससे पहले आनंदीबेन पटेल का भी शपथ ग्रहण उसी समय पर हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *