‘देश में संघ की 57 हजार शाखाएं, 2019 तक 1 लाख पहुंच सकती है संख्‍या’

 

कानपुर। ‘देश में आरएसएस की करीब 57 हजार शाखाएं खुल चुकी हैं। साल 2019 तक इसकी संख्या 1 लाख तक पहुंच सकती है।’ यूपी के कानपुर में आरएसएस के चल रहे प्रांतीय प्रचारकों के चिंतन शिविर में यह जानकारी दी गई।

RSS

अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक के चीफ मनमोहन वैद्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये चिंतन शिविर संघ का है, इससे सिविल का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2010 से देश की जनता में संघ में लोगों की रूचि बढ़ी है। इसका नतीजा ये रहा कि साल 2015 तक संघ की पूरे देश में करीब 12 हजार शाखाएं खुल चुकी हैं। वर्तमान में पूरे देश में कुल 57 हजार शाखाएं काम कर रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2019 तक संघ की देशभर में करीब 1 लाख शाखाएं होने की उम्मीद है।

इस चिंतन शिविर को यूपी के विधानसभा चुनाव से जोड़े जाने पर उन्होंने कहा कि संघ कोई भी काम चुनाव की दृष्टि से नहीं करता है। संघ का काम संगठन को मजबूत बनाने का है। समाज में भटके युवाओं में संस्कार लाने का है।
पिछले एक साल से संघ से दूरी बनाकर चल रहे सह सर कार्यवाहक सुरेश सोनी के संगठन में वापस जुड़ने और एक्टिव होने के सवाल पर वैद्य ने कहा कि उन्होंने कुछ जरूरी कामों की वजह से अवकाश लिया था। उनका रोल संगठन में बहुत अहम है। वो इस समय सह सर कार्यवाहक हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में सुरेश सोनी के रोल पर कहा कि संगठन कब, किसको, कहां की जिम्मेदारी सौंपता है, ये संघ का निजी मामला है।

चिंतन शिविर में 42 प्रांत के प्रचारक आए हैं। 13 जुलाई तक अभ्यास सत्र चलेगा। इसके बाद 14 और 15 जुलाई को मीटिंग होगी, जिसमें संघ के प्रमुख कार्यकर्ता और क्षेत्रीय कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *