ICC टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-2, अश्विन नंबर-1 ऑलराउंडर

 

दुबई। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान है। पाकिस्तान भारत से सिर्फ़ एक अंक पीछे होने की वजह से तीसरे स्थान पर है। जारी की गयी नयी रैंकिग में भारत के रविचंद्रन अश्विन आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर जबकि गेंदबाजी सूची में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
cricket ICC
पाकिस्तान भारत से सिर्फ एक अंक पीछे हैं और अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की सीरीज 2-1 या 3-1 से जीत लेता है तो भारत को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। भारत के 112 जबकि पाकिस्तान के 111 अंक हैं।

भारत, पाकिस्तान और चौथे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के बीच काफी कम अंकों का अंतर है। जिससे मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज नयी रैकिंग तय करने में प्रभाव डाल सकती है। भारत को भी चार टेस्ट की सीरीज में वेस्टइंडीज का सामना करना है, जिसका समापन इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के एक हफ्ते बाद होगा। इंग्लैंड अगर घरेलू हालात का फायदा उठाते हुए 3-0 से जीत दर्ज करता है तो दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि सभी मैच जीतने पर उसके 114 अंक हो जाएंगे।

इंग्लैंड के जो रूट चौथे स्थान के साथ सीरीज की शुरुआत दोनों टीमों के बीच शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज के रूप में करेंगे। उनके अलावा कप्तान एलिस्टेयर कुक (12) और फार्म में चल रहे जानी बेयरस्टा (18) भी शीर्ष 20 में शामिल हैं।

पाकिस्तान के शीर्ष पांच बल्लेबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं, जबकि मोहम्मद हफीज 22वें स्थान पर हैं। यूनिस खान पांचवें स्थान के साथ टीम के शीर्ष बल्लेबाज हैं। कप्तान मिसबाह उल हक (10), असद शाफिक (13), सरफराज अहमद (19) और अजहर अली (20) भी शामिल 20 में शामिल है।

गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन का खिसकना तय है, क्योंकि वह कंधे की चोट के कारण लार्डस टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। अगर कोई खिलाड़ी अपनी टीम की ओर से किसी टेस्ट में नहीं खेलता है तो उसके एक प्रतिशत अंक कट जाते हैं। ऐसे में एंडरसन अश्विन से पीछे दूसरे स्थान पर खिसक जाएंगे। अश्विन के अभी एंडरसन से छह अंक कम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *