रोहिंग्या बच्चे दुनिया की जिम्मेदारी : प्रियंका चोपड़ा

ढाका। बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनीसेफ की सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या बच्चों को लेकर दुनिया के तमाम देशों से भावुक अपील करते हुए कहा कि शरणार्थी रोहिंग्या बच्चे दुनिया की जिम्मेदारी हैं और हर बच्चे को बेहतर भविष्य व मानवता को अपना योगदान देने का हक है।

चोपड़ा ने बांग्लादेश के कोक्स बाजार में दुनिया के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर के चार दिवसीय दौरे के बाद राजधानी ढाका में संवाददाता से बात करते हुए कहा कि हर बच्चे को बेहतर भविष्य व मानवता को अपना योगदान देने का हक है।

 

रोहिंग्या शरणार्थियों पर पड़ी मानसून की मार का इशारा करते हुए कहा चोपड़ा ने कहा कि बहुत कुछ किया जाना बाकी है। रोहिंग्या बच्चे दुनिया की जिम्मेदारी हैं। उनके पास कहीं ओर जाने का विकल्प नहीं है। उनके पास ऐसा कुछ भी नहीं हैं जिसे वह अपना कह सकें।

चोपड़ा ने चेतावनी दी कि बच्चों की एक पीढ़ी शिक्षा के बिना हिंसा का आसान निशाना बनी हुई हैं। उन्होंने सवाल किया, क्या हमें अभी और नफरत फैलानी है? अगर हमारे बच्चों के साथ ऐसा होगा तो क्या होगा? वैश्विक नागरिक होने के नाते ये बच्चे पूरे दुनिया की जिम्मेदारी है। जिन बच्चों के लिए मैं काम करती हूूं वह मेरे बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *