अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की उठी मांग

भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग की है।

छपरौली से भाजपा विधायक ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की मांग करके नया विवाद खड़ा कर दिया।

पाकिस्तान के संस्थापक स्वर्गीय मुहम्मद अली जिनाह की तस्वीर के बाद विवाद में आए एएमयू के बारे में नया विवाद खड़ा हो हो गया है। छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है।

 

भाजपा विधायक का कहना है कि अगर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदल दिया जाए तो वहां धर्म और व्यक्ति विशेष पर होने वाली राजनीति ख़त्म हो जाएगी और कभी विवाद नहीं होगा। विधायक का कहना है कि एएमयू में धर्म की आड़ में राजनीति होती है जो ठीक नहीं है।

भाजपा विधायक ने पाकिस्तान के संस्थापक स्वर्गीय जिनाह की तस्वीर के पीछे भी निजी व्यक्ति का स्वार्थ होने की बात कही। भाजपा विधायक ने सुझाव दिया है कि एएमयू का नाम बदलकर महाराजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी रखा जाए क्योंकि उनके अनुसार एएमयू के लिए महाराजा महेंद्र प्रताप ने अपने वंशजों की ज़मीन दान की थी। (AK)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *