राहुल-अखिलेश का गठबंधन डायनमिक : राबर्ट वाड्रा

नई दिल्‍ली : यूपी में होने वाले चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के गठबंधन के लिए प्रियंका गांधी की तारीफ की जा रही है। इस गठबंधन के पीछे उनका अहम रोल बताया जा रहा है। Robert

Robert vadra

वहीं, प्रियंका के पति राबर्ट वॉड्रा ने अपनी फेसबुक वॉल पर राहुल और अखिलेश को डायनमिक लीडर बताया है। हालांकि, इस पोस्‍ट में प्रियंका का नाम नहीं है।

वाड्रा ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है- ‘कांग्रेस और सपा का गठबंधन सिर्फ दो पार्टियों का गठबंधन नहीं है। ये दो युवा और डायनमिक नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का गठबंधन है।

‘मेरी उन्‍हें आने वाले यूपी चुनाव के लिए शुभकामनाएं हैं। मुझे यकीन है कि दोनों की डायनमिक लीडरशिप में यूपी चमकेगा और आगे बढ़ेगा।’

दोनों यूथ आइकन अपने शानदार विचारों को लागू कर यूपी को वर्ल्‍ड क्‍लास स्‍टेट में बदलेंगे। इस गठबंधन को शुभकामनाएं।

वाड्रा ने कहा कि जब पिछले हफ्ते सपा में विवाद के बाद अखिलेश गुट को पार्टी सिंबल मिला, कांग्रेस ने तभी कहा था कि वह आने वाले चुनाव में सपा से गठबंधन करेगी ताकि ‘सांप्रदायिक’ बीजेपी यूपी से बाहर हो जाए।

लेकिन गठबंधन टूटने की कगार पर आ गया था, क्‍योंकि सपा जितनी सीटें दे रही थी, कांग्रेस उससे ज्‍यादा की मांग कर रही थी। इसके बाद प्रियंका इस मामले में एक्टिव हुईं और उन्‍होंने पूरे मामले को मैनेज किया।
कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने भी प्रियंका के रोल पर ट्वीट किया। उन्‍होंने बताया कि प्रियंका से गठबंधन के मामले में उच्‍च स्‍तरीय बातचीत की गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के कांग्रेस के लिए औपचारिक रूप से काम करने पर विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका की पार्टी में बढ़ रही मजबूती की वजह कहीं न कहीं सोनिया का डिसीजन है, जो पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ये सही है कि राहुल की प्रियंका पर निर्भरता बढ़ गई है। वे सोनिया के कामों के अलावा राहुल के ऑफिस से जुड़े कामों को भी देख रही हैं।

www.naqeebnews.com

# Robert 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *