एक्टिंग के दम पर इंडिया के मोस्ट पॉप्युलर एक्टर बने इस कलाकार ने दिग्गजों को पछाड़ दिया

अगर बात की जाए इस सप्ताह की आईएमडीबी की लिस्ट की तो मोस्ट पॉपुलर स्टार की जगह पर कब्ज़ा जमाया है एक 33 साल के एक्टर ने। इस लिस्ट में टॉप पोज़िशन लेने वाले युधवीर ने कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर मोहनलाल तक को पीछे छोड़ दिया है। युधवीर ने हाल ही में जूनियर एनटीआर, शाहरुख खान जैसे कलाकारों को भी पछाड़ दिया है। वहीँ सीएम बने थलपति विजय से लेकर ऐश्वर्या राय तक को पीछे छोड़ दिया है।

युधवीर इस समय सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं और इसका श्रेय जाता है हाल ही में रिलीज हुई उनकी एक फिल्म को। इस फिल्म की बदौलत उन्होंने कई सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।

इंटरनेट मूवी डेटाबेस या IMDb प्रत्येक सप्ताह इंटरनेट यूजर्स की विजिट के आधार पर सबसे पॉपुलर इंडियन सिलेब्रिटीज की लिस्ट बनता है। लिस्ट में उन एक्टर्स का दबदबा रहता है जिनकी फिल्में किसी भी समय सिनेमाघरों या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर चल रही होती हैं।

इस सप्ताह जारी IMDb इंडिया में टॉप 30 नामों में एक चौंकाने वाला नाम सबसे ऊपर था । इस एक्टर ने ऐश्वर्या राय, विजय और मोहनलाल जैसे सुपरस्टारों को शिकस्त दे दी। IMDB की इस हफ्ते की सबसे लोकप्रिय भारतीय सिलेब्रिटी की लिस्ट में युधवीर अहलावत पहले नंबर पर हैं। ये एक्टर सैफ अली खान स्टारर नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कर्तव्य’ में अपने सपोर्टिंग रोल के लिए सुर्ख़ियों में हैं।

युधवीर ने ‘कर्तव्य’ में एक 14 साल के लड़के का किरदार निभाया है। एक हत्या के अपराध के लिए इस लड़के को बहकाया जाता है और पुलिस बने सैफ अली खान को उसकी सुरक्षा का जिम्मा दिया जाता है। क्रिटिक्स और दर्शकों ने युधवीर की एक्टिंग को खूब पसंद किया है। इस दौरान लोगों ने उन्हें इंटरनेट पर इतना तलाशा कि यह राज़ 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म के बाद उनके आईएमडीबी प्रोफाइल पर भी दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *