ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी महीने शादी करेंगे

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इस महीने के अंत में शादी करने वाले हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी महीने शादी करेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी का जश्न दिल्ली से शुरू होगा और अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुंबई में खत्म होगा।

खबरें हैं कि शादी का फंक्शन साउथ मुंबई के एक होटल में भी किया जायेगा। हालांकि अभी तक ऋचा और अली ने इस शादी के संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

इन दोनों की शादी 2020 में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस सेलिब्रेशन को लगातार टालना पड़ा। तबसे कई बार ऋचा और अली शादी का प्रोग्राम तय कर चुके हैं। पिछले महीने एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने कहा था कि कैसी भी हो मगर शादी इसी साल होगी।

गौरतलब है कि अली फज़ल और ऋचा चड्ढा 2015 से डेटिंग कर रहे हैं, उन्होंने 2017 में अपने रिश्ते की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *