ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस ने की कैबिनेट सदस्यों की घोषणा

नवनिर्वाचित ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस ने प्रधान मंत्री बनने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट से अपने पहले भाषण में निवर्तमान प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को को याद किया। रिपोर्ट के अनुसार लिज़ ट्रस ने कहा कि बोरिस जॉनसन ने युनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने का निर्णय यानी ‘ब्रेक्जिट लिया, टीके दिए और रूसी आक्रामकता का मुकाबला किया।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस ने की कैबिनेट सदस्यों की घोषणा

उन्होंने कहा कि यूक्रेन और कोविड में युद्ध के कारण दुनिया समस्याओं का सामना कर रही है। मैं ब्रिटेन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर दिन काम करुँगी।


नव निर्वाचित ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस ने अपना ओहदा सँभालने के साथ ही कैबिनेट के सदस्यों की घोषणा भी कर दी है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थेरेसी कॉफ़ी को स्वास्थ्य मंत्री और उप प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि कैसी क्वार्टिंग चांसलर होंगे। इसी क्रम में जेम्स क्लीवरली को विदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लिज़ ट्रस कैबिनेट में सायला ब्रेवरमैन को गृह सचिव नियुक्त किया गया है और वेंडी मॉर्टन को मुख्य सचेतक का ओहदा मिला है। केबिनेट में बेन वेल्स को रक्षा सचिव बनाया गया है। बेन वेल्स 2019 से इसी पद पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *