चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन सभी पांचों सीटों पर 19 जून को वोटिंग हुई थी। इस बार आम आदमी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने भी एक-एक सीट जीती है।

पंजाब की लुधियाना वेस्ट आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा जीते। यहाँ कांग्रेस के भारत भूषण आसु दूसरे नंबर पर रहे। गुजरात की कडी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराया।
विसावदर पर आप के गोपाल इटालिया जीते जबकि भाजपा के कीर्ति पटेल दूसरे नंबर पर रहे। वहीँ केरल में यूडीएफ उम्मीदवार कांग्रेस के आर्यदन शौकत ने जीत हासिल की। यहाँ सीपीआईएम उम्मीदवार एम स्वराज को शिकस्त हुई। पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से टीएमसी प्रत्याशी अलिफा अहमद ने भाजपा के आशीष घोष को हराया।
आम आदमी पार्टी देश की राजधानी दिल्ली से बीते फरवरी में विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी है। इस हार से जहाँ पार्टी को गहरा झटका लगा था, मगर आज आप के कार्यकर्ता खुश हैं।
आम आदमी पार्टी की दो सीट की जीत पर जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा वहीँ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के संसद पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।
पंजाब उपचुनाव को राजनीतिक जानकार इस मायने में भी अहम मान रहे थे क्यूंकि इसके नतीजे के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार लिटमस टेस्ट हुआ है। दरअसल दो साल बाद यहाँ विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले सत्ता पक्ष की जीत से यह संदेश मिलता है कि जनता आम आदमी पार्टी के समर्थन में है।
यह भी खबर है कि आम आदमी पार्टी लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा अब पंजाब से राज्यसभा की अपनी सीट छोड़ेंगे। ऐस में उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा का चुनाव लड़ सकते हैं।
