साऊथ कोरिया का नाम इस समय जिस आंकड़े के कारण दुनिया के नक़्शे पर उभरा है वह हैरान करने वाला है। दरअसल साऊथ कोरिया इस समय एक देश है जहां बच्चे पैदा होने की रफ्तार इतनी कम हो गई है कि यहाँ की सरकार चिंता में है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, साउथ कोरिया में इस समय दुनिया का सबसे कम बर्थ रेट रिकॉर्ड किया गया है, जो कि लगभग 0.72 से 0.76 है। यह संख्या बताती है कि इस देश के पुरुष चाहकर भी पिता नहीं बन पा रहे हैं या फिर वो खुद इस जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
रिसर्च बताती है-
साउथ कोरिया दुनिया का सबसे कम फर्टिलिटी रेट वाला देश बन चुका है, यह साबित होता है Fertility World में छपी रिपोर्ट से। रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ जनसंख्या तेजी से सिकुड़ रही है। इस संबंध में The Vanishing American Father – Institute for Family Studies की रिसर्च बताती है कि किस तरह दुनिया भर में युवा पुरुष शादी और परिवार की जिम्मेदारी से बचते हुए दूर भाग रहे हैं, जिससे पिताओं की संख्या का आंकड़ा तेज़ी से नीचे आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, समस्या की पड़ताल पर जो कारण सामने आए हैं उनसे यहाँ के पुरुषों के पिता न बनने की जो वजह सामने आती है, वह इस प्रकार है- 1- स्पर्म काउंट का घटना
हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, पूरी दुनिया में पुरुषों की बच्चा पैदा करने की क्षमता यानी फर्टिलिटी घट रही है। आज की कठिन दिनचर्या में काम या कारोबार का भारी स्ट्रेस, देर रात तक जागना, एक्सरसाइज से दूरी और प्लास्टिक पदार्थों का बहुत अधिक प्रयोग के चलते पुरुषों में स्पर्म काउंट तेजी से घटा है।
2. वर्कहोलिक लाइफस्टाइल-
दरअसल साउथ कोरिया उन देशों में आता है जहाँ के लोग काम के मामले में बहुत आगे हैं। इस देश में सुबह से लेकर देर रात तक दफ्तर में काम करने का कल्चर है। इस कल्चर की बदौलत युवाओं के पास इतना समय ही नहीं होता कि वह फॅमिली के लिए प्लान करें या पार्टनर के साथ वक्त बिता सकें। इस थका देने वाली दिनचर्या ने यहाँ के लोगों को परिवार और बच्चे जैसी ज़िंदगी से दूर कर दिया है।
3. महंगाई-
महंगाई भी इस समस्या के विभिन्न कारणों में से एक है। वर्तमान में घर खरीदना और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना बहुत अधिक महंगा हो चुका है। इन खर्चों से बचने के लिए युवाओं में परिवार को तर्क करने का रुझान बढ़ा है। उन्हें लगता है कि आज के दौर में एक बच्चे को पालने का खर्च उठाना उनके बजट से बाहर है। अधिकतर पुरुष आर्थिक तंगी या जिम्मेदारी के डर से पिता बनने के फैसले को टाल रहे हैं।
4. अकेले रहने का नया ट्रेंड-
सोलो लाइफ का कल्चर भी इसका एक कारण है। आज का युवा अकेले रहने को लेकर बहुत क्रेज़ी हो गया है। किसी भी बंधन बचने का यह कल्चर भी कहीं न कहीं शादी की दर को घटा अपने सबसे निचले स्तर पर लाने का कारन बना है।