कश्मीर के 4 जिलों में शांति, कर्फ्यू में ढील

श्रीनगर। हिंसाग्रस्त घाटी में हालात कुछ बेहतर होना शुरू हुये हैं। स्थिति में सुधार को देखते हुए कश्मीर के चार जिलों और श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में आज कर्फ्यू हटा लिया गया। लेकिन एहतियात के तौर पर घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू जारी है। ‘बांदीपोरा,बारोमूला,बडगाम और गांदरबल जिलों के साथ-साथ श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों से स्थिति में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया गया है।

kashmir Curfew liftedएक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया है, वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू है। उन्होंने बताया कि घाटी के अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों के अलावा शहर के आठ पुलिस थानों में कर्फ्यू अब भी लागू है। अब तक घाटी में स्थिति काफी हद तक शांतिपूर्ण रही है।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दो दिनों के दौरे पर इस समय जम्मू में हैं। उन्होंने बताया कि यहां पहुंचने के तुरंत बाद सिंह राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सिविल सोसायटी एवं राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ व्यापार जगत के सदस्यों से भी मिलेंगे। सूत्रों ने बताया कि कल दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले उन्हें कुछ और बैठकों में हिस्सा लेना है.

गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के एक दिन बाद 9 जुलाई से कश्मीर में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा है। वानी के मारे जाने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में अब तक 45 लोग अपनी जान गंवा चुके है और 3400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थिति में सुधार को देखते हुए कश्मीर के चार जिलों और श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों में आज कर्फ्यू हटा लिया गया है। लेकिन एहतियात के तौर पर घाटी के बाकी हिस्सों मे कर्फ्यू जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *