उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हलकी और भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान होने वाली बारिश के कारण हुए हादसों में 9 लोगों की मृत्यु हो गयी। बारिश के कारण मिर्जापुर से तीन, प्रयागराज और सीतापुर से दो-दो जबकि सुलतानपुर और बदायूं से एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है।

मौसम कार्यालय ने छह जिलों- लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी और गोंडा के लिए भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है जबकि चार जिलों- हरदोई, लखनऊ, सिद्धार्थनगर और बस्ती के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

प्रदेश में होने वाली मूसलाधार बारिश के कारण बलिया, बाराबंकी, बदायूं, कासगंज, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ और मेरठ जिलों के 91 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र सक्रिय होता दिख रहा है जिसके चलते कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 6 जिलों भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

बताते चलें कि रविवार और सोमवार की प्रदेश में होने वाली मूसलाधार बारिश से 19 लोगों की मौत हुई थी। प्रशासन ने बारिश के कारण कुछ जिलों में स्कूलों को एक से दो दिन के लिए बंद कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *