ख़राब मौसम के चलते उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

गिरते तापमान और अस्त होते जनजीवन को देखते हुए उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम की खराबी के चलते प्रदेश में रात्रि बस सेवा पर रोक लगा दी गई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें निरस्त हैं जबकि हवाई यात्रायें भी डायवर्ट की गई हैं।

ख़राब मौसम के चलते उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

कोहरे व शीत लहर के के कारण प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में सुबह में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। विज़िबिलिटी कम होने उत्तर प्रदेश तहा पंजाब से सड़क हादसों की सूचना मिली है।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण हो होने वाले हादसों से एहतियात के चलते राज्य सरकार ने रोडवज बसों की रात्रिकालीन सेवा मंगलवार से बंद करने का फैसला किया है। पंजाब सरकार ने 21 जनवरी तक सभी स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का आदेश दिया है।

घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में 70 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें 2 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं जबकि 20 से अधिक विमान सेवाएं भी 15 से 30 मिनट विलम्ब से उड़ीं। ख़राब मौसम के चलते मुरादाबाद में 32 ट्रेनें रद्द की गईं। चंडीगढ़ तथा अमृतसर से सभी विमानों ने तीन से चार घंटे की देरी से उड़ान भरी।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारन होने वाले हादसों में 3 लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने की खबर है। इस बीच बठिंडा और लुधियाना में कोहरे की वजह से हुए हादसे में पांच लोग मारे गए।

गौतमबुद्ध नगर के दनकौर में यात्री बस के कंटेनर से टकराने से एक यात्री की मौत और 24 लोगों के घायल होने की खबर है।
जबकि बुलंदशहर के अरनिया क्षाना क्षेत्र में कई वाहनों की टक्कर में एक मिनी ट्रक चालक की मौत तथा के छह घायल होने की जानकारी मिली है।

यूपी में कोहरा घना होने की दशा में रोडवेज की बसें रास्तों में बस स्टेशन, ढाबा, थाना, पेट्रोल पंप या टोल प्लाजा पर रोक दी जाएंगी और कोहरा छंटने पर आगे का सफर करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *