नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं- राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने बीते दिन बयान दिया कि यह देश “मोहब्बत का है, नफरत का नहीं है।” उन्होंने आगे बताया कि वह “ नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भी ‘मोहब्बत की दुकान खोलने’ की अपील करते हुए आमंत्रण दिया।

नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं- राहुल गांधी

एक बड़ी जनसभा को यहां संबोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उद्देश्य पर सवाल उठाने वाले भाजपा के नेताओं के लिए यही उनका जवाब है। साथ ही गांधी ने राजस्थान का हर मंत्री को सुझाव दिया कि हर महीने एक दिन कम से कम 15 किलोमीटर पैदल यात्रा निकाले ताकी वह आम लोगों तक पहुंच सके व उनकी शिकायतों का समाधान कर सके।

राहुल गांधी ने स्कूलों में अंग्रेजी के इस्तेमाल की आलोचना करने पर भी भाजपा नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों के बच्चे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ते हैं जबकि वे भाषण देते हैं कि अंग्रेजी किसी को नहीं बोलनी चाहिए।

राहुल गाँधी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा के जो नेता जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी क्या कर रहा है? उनके लिए जवाब देते हुए राहुल ने बताया -”नफरत के बाजार में, मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं।” इसके साथ ही उन्होंने इस अंदाज़ में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर ‘फ्लाइंग किस’ करने का भी जिक्र किया। इस जवाब पर सभा में मौजूद लोगों के हुजूम ने तालियों के साथ ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए जबकि राहुल ने कहना जारी रखा- “आप मुझसे नफरत करो, आप मुझे गाली दो … यह आपके दिल की बात है। आपका बाजार नफरत का … मेरी दुकान मोहब्बत की। ‘

सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रशंसा की और कहा कि गरीबों के लिये शायद देश में सबसे बेहतर योजनाएं राजस्थान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *