भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों की भर्ती के लिए करें आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्डों के अनुसार कुल 1,265 पदों पर भर्ती की जाएगी। ये रिक्तियां विभिन्न रेलवे क्षेत्रों में वितरित हैं, जिससे पात्र स्नातक उम्मीदवार देश के अलग-अलग हिस्सों में पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्डों के अनुसार कुल 1,265 पदों पर भर्ती की जाएगी।स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती सीईएन यानी केंद्रीकृत रोजगार सूचना संख्या 08/2026 के तहत निकाली गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे के परिचालन कार्यबल को मजबूत करने के साथ योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

स्टेशन मास्टर भर्ती संबंधी अधिसूचना
वर्ष 2026 से स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती हेतु रेलवे बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके तहत उम्मीदवारों को पद की पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया, आवेदन संबंधी निर्देश और रिक्तियों के वितरण की जानकारी एक ही अधिसूचना में उपलब्ध कराई जाएगी।

सबसे अधिक पद मुंबई
रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार, मुंबई में स्टेशन मास्टर के सबसे अधिक 177 पद हैं। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर में 122 और चेन्नई में 119 रिक्तियां हैं।

जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट
उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी के लिए आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उम्मीदवार आवेदन के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं-
https://rrb.indianrailways.gov.in/-/image/1793016771817CEN_08_2026_StationMaster.pdf/examsDocuments

रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.in/

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.in/

25 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर, 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना में दी गई पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों, परीक्षा पाठ्यक्रम और आवेदन संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *