भारत में शाम में नज़र आएगी सूर्यग्रहण की दुर्लभ घटना

वर्ष 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज पड़ रहा है। भारत में आज शाम को यह खगोलीय घटना शुरू होगी जबकि दुनिया के कई हिस्सों में इसे कई स्थानों पर देखा जा चुका है।

भारत में शाम में नज़र आएगी सूर्यग्रहण की दुर्लभ घटना

इस आंशिक सूर्य ग्रहण को भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। इसका समय 12 घंटे पहले से शुरु हो चुका है, जिसे पृथ्वी की परिक्रमा के अनुसार देखा जा रहा है। 25 अक्टूबर 2022 को पड़ने वाले आखिरी सूर्य ग्रहण को दीवाली पूजन के अगले होने के कारण इस दुर्लभ घटना को लोग अपने अपने तरीके से मान रहे हैं।

साल के इस अंतिम सूर्य ग्रहण का भारत में देखे जाने का समय आज सुबह 4 बजे से शुरु हो चुका है और ग्रहण खत्म होने के साथ-साथ सूतक काल की अवधि भी समाप्त हो जाएगी। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 4.29 बजे से दिखाई देगा और शाम 5.42 बजे सूर्यास्त के साथ खत्म होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *