आलिया और रणबीर के साथ नीतू कपूर ने की दीवाली की पूजा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस अवसर पर नीतू कपूर ने दिवाली की पूजा इन दोनों के साथ की। दिवाली की इस पूजा में आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुईं।

आलिया और रणबीर के साथ नीतू कपूर ने की दीवाली की पूजा

रणबीर और आलिया की पहली दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आलिया-रणबीर की दिवाली सेलिब्रेशन में रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान भी शामिल हुईं। प्रेग्नेंट आलिया भी इस पूजा में शरीक हुईं।

 

नीतू कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की परिवार संग ली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों पर करिश्मा कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर का प्यार भरा रिएक्शन भी मिला है।

आलिया-रणबीर के फैन इस तस्वीर को ‘मोस्ट अवेटिड तस्वीर’ बता रहे हैं। और प्यार भरे विशेष के साथ रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *