रानी मुखर्जी को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रानी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में विशेष सम्मान दिया गया है।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में भारत के अलग-अलग हिस्सों से फिल्में, कलाकार और फिल्ममेकर शामिल हो रहे हैं।

अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी ने ऐसे सिनेमा को प्राथमिकता दी है जिसमें समाज की सोच को चुनौती देने वाली महिलाओं का किरदार सामने आ सके। अपने सशक्त अभिनय की बदौलत उन्होंने बेहद जटिल हालात में हिम्मत दिखाने वाली महिलाओं की कहानी पर्दे पर पेश की है। अब इसी को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है।

इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री में तीन दशक से भी अधिक का ज्यादा समय देने वाली रानी मुखर्जी ने इस बीच कई यादगार किरदार निभाए हैं। उनकी महत्वपूर्ण फिल्मों की बात करें तो ‘ब्लैक’, ‘हम तुम’, ‘युवा’, ‘बंटी और बबली’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘हिचकी’, ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी और ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ जैसे नाम और उनके किरदार सामने आ जाते हैं।

रानी के कई किरदार आज भी दर्शकों के बीच खास जगह इसलिए बनाने में सफल हुए हैं क्यूंकि उन्होंने हर फिल्म में अपने रोल को पूरी ईमानदारी और भावनाओं के साथ निभाने की कोशिश की है और उसमे सफल भी रही हैं।

रानी मुखर्जी ने इस सम्मान के मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी फिल्में, उनके किरदार और उनकी आवाज घर से बहुत दूर तक पहुंची हैं। उनके लिए यह सफर बेहद खास रहा है।

रानी का यह सम्मान सिर्फ उनकी एक्टिंग को पहचान नहीं देता, बल्कि यह भी दिखाता है कि भारतीय सिनेमा की कहानियां अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक पहुंच रही हैं।

रानी मुखर्जी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने कभी समाज की सोच को चुनौती देने वाली महिलाओं का किरदार निभाया, तो कभी मुश्किल हालात में हिम्मत दिखाने वाली महिलाओं की कहानी पर्दे पर उतारी। अब इसी को देखते हुए उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *