ट्रम्प से मिलने जल्द अमरिका जाएंगे रामदास अठावले

मुम्बई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने आज कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जीत से वह उत्साहित हैं। ramdas athawale

ramdas athawale

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ”रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प को अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया है। मैं जल्द ही उनसे मुलाकात करने अमेरिका जाउंगा।

अठावले ने संवाददाताओं से कहा, ”जिस तरीके से वह राष्ट्रपति बने, आरपीआई का भी कोई व्यक्ति राष्ट्रपति बन सकता है।

56 वर्षीय अठावले ने कहा, ”मैं उनको  रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से धन्यवाद देता हूं और खुशी जताता हूं कि रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार अब व्हाइट हाउस पर राज करेगा।

www.naqeebnews.com

# ramdas athawale

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *