रामगोपाल यादव की सपा में वापसी, मुलायम का फैसला

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायमसिंह यादव ने सपा से निकाले गए राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का निलंबन रद्द कर दिया है। रामगोपाल अपने सभी पुराने पदों पर फिर नियुक्त कर दिए गए हैं। वह सपा के राष्ट्रीय महासचिव, प्रवक्ता और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य भी बने रहेंगे । ram gopal yadav

ram gopal yadav

राज्यसभा में बुधवार को सपा की ओर से नोटबंदी के मुद्दे पर जवाब दिए जाने के बाद से उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। उन्हें 23 अक्टूबर को सपा से निलंबित कर दिया गया था। इस संबंध में दिल्ली में मौजूद मुलायमसिंह ने चिट्ठी जारी कर उन्हें वापस लिया।

सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल की वापसी करते हुए यह साफ किया है कि वह पार्टी के नेता, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/प्रवक्ता तथा पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य के रूप में कार्य करते रहेंगे। निष्कासन रद्द होने के बाद मीडिया से बातचीत में रामगोपाल यादव ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मेरे खिलाफ कभी नहीं थे। मैं नेताजी को धन्यवाद देता हूं। नेताजी इस फैसले से पार्टी के सारे लोग खुश हैं।

शिवपाल सिंह यादव से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, शिवपाल छोटे भाई हैं, छोटों से गलती हो जाती है तो बड़ों को माफ कर देना चाहिए।

www.naqeebnews.com

# ram gopal yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *