राजस्थान में अलवर में मुस्लिम गोपालकों पर हमला, एक की मौत

अलवर, राजस्थान में अलवर में मुस्लिम गोपालकों पर हमला. देश में गोरक्षा के नाम पर हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. राजस्थान के अलवर जिले में एक और पहलू कांड की तर्ज पर मामला सामने आया है. राजस्थान के अलवर जिले से पिकअप में गाय लेकर भरतपुर के घाटमिका गांव जा रहे दो मुस्लिम गोपालकों के साथ शनिवार देर रात मारपीट की गई और फिर उनको गोली मारी गई.
इस हमले में एक युवक उमर खान की मौत हो गई है, जबकि घायल ताहिर का हरियाणा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले की सूचना के बाद बड़ी संख्या में मेव समाज के लोग अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे.
मेव समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस के साथ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने गाय लेकर जा रहे मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की. इनकी गोली मार कर हत्या की गई और अंग-भंग किया गया. मेव समाज के लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. फिलहाल मामले की रिपोर्ट गोविंदगढ़ थाने में दर्ज की जा रही हैं.
इससे पहले अक्तूबर महीने में राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के अंतर्गत साहूबास निवासी मुस्लिम गोपालक सुब्बा मेव पुत्र नसरू खां और उनकी पत्नी से कथित गोरक्षकों ने जबरस्ती 51 से अधिक गायों को मुस्लिम गोपालक से छीनकर बम्बोरा गोशाला में पहुंचा दिया था. इसमें भी पुलिस की मिलीभगत सामने आई थी.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *