राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ अगले महीने रिलीज़ हो रही है

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने इसकी जानकारी के लिए एक मजेदार वीडियो साझा किया है।

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल 2026 को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक शादी के तोहफे के इर्द-गिर्द घूमने वाली अराजक कहानी है, जिसे राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपने बैनर ‘कंपा फिल्म्स’ के तहत निर्मित किया है।

फिल्म का इन्तिज़ार करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि राजकुमार और पत्रलेखा निर्मित ‘टोस्टर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है। कैप्शन में मेकर्स ने बताया है कि ‘ये एक जबर-टोस्ट कॉमेडी होने वाली है।’

इस जानकारी में जो वीडियो साझा किया गया है उसमे राजकुमार राव बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। राजकुमार इस वीडियो के ज़रिए फिल्म में अपने रोल और बाकी कलाकारों के बारे में भी जानकारी देते हैं। फिल्म में राजकुमार राव कंजूस व्यक्ति, रमाकांत नाम का किरदार निभा रहे हैं।

वीडियो में राजकुमार राव से एक मोनोलॉग बोलने के लिए कहा जाता है और उन्हें स्क्रिप्ट दी जाती है। लेकिन राजकुमार कहते हैं कि हर बार मोनोलॉग बोलना जरूरी थोड़ी है। इसलिए वो साधारण तरीके से फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

इस फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरण सिंह, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *