सचिन पायलट सहित सभी बागी विधायकों ने किया हाईकोर्ट का रुख

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर के नोटिस को चुनौती देने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट ने बागी कांग्रेस विधायक पीआर मीणा की तरफ से याचिका दाखिल की गई है।खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, चीफ जस्टिस की विशेष अनुमति से जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये दोपहर 3 बजे सुनवाई होगी।


आपको बता दे कि विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने बुधवार को कांग्रेस की शिकायत पर सचिन पायलट समेत 19 बागी कांग्रेसी विधायकों को नोटिस जारी किया है। उनसे शुक्रवार तक जवाब मांगा गया है।

नोटिस में पूछा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस विधायकों की दो बैठकों में शामिल नहीं होने पर उन्हें अयोग्य क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए?

 

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पायलट समेत 19 मेंबर्स अगर दो दिन में जवाब नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि वे कांग्रेस विधायक दल से अपनी सदस्यता छोड़ रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने सचिन पायलट, रमेश मीणा, इंद्राज गुर्जर, गजराज खटाना, राकेश पारीक, मुरारी मीणा, पीआर मीणा, सुरेश मोदी, भंवर लाल शर्मा, वेदप्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, हरीश मीणा, बृजेन्द्र ओला, हेमाराम चौधरी, विश्वेन्द्र सिंह, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह और गजेंद्र शक्तावत को नोटिस भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *