उत्तर भारत सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

देश के कई हिस्सों में मानसून देर से सक्रिय हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगले तीन दिनों तक देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

मानसून के इस सत्र में उत्तर प्रदेश के मथुरा, कासगंज, एटा, इटावा, आगरा, महोबा, झांसी, हाथरस, जौनपुर, भदोही, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और औरैया में बारिश का अनुमान है।

देश के कई राज्यों में मानसून ने लोगों के लिए परेशानी कड़ी कर दी है।रिपोर्ट के मुताबिक़ इन जगहों पर भारी बारिश से कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आ सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत तथा पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर अचानक बाढ़ का अनुमान है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, गोवा,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गोदावरी और कृष्णा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। पूर्वी राज्यों का जायज़ा लेने से पता चलता है कि उत्तर बिहार में बाढ़ का पानी कई गांवों में पहुँच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *