राजस्थान – बारिश, ओले, साथ ही बिजली गिरने से चार लोग झुलसे

जयपुर। राजस्थान में आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और सीकर के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। वहीं, जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा में बिजली गिरने से चार मजदूर झुलस गये। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार चक्रवाती परिसंचार के चलते जयपुर सीकर, बीकानेर, झुंझुनूं, चूरू सहित कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।


उन्होंने बताया कि चूरू में 1.0 मिलीमीटर, बीकानेर में 0.2 मिलीमीटर, जयपुर और पिलानी में बूंदाबांदी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शाहपुरा में अलवर तिराहे के पास जाजेकला गांव में खजूर के पेड़ के पास ? बिजली गिरने से निर्माण कार्य में लगे चार मजदूर झुलस गये।

चारों को शाहपुरा के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में भर्ती कराया गया है। इधर, सीकर जिले में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदलने से कई स्थानों पर बरसात और ओलावृष्टि हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *