मानसून ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दे दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक़, अगले 48 घंटों में लखनऊ सहित पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है।
देश के अधिकांश हिस्सों में इंट्री लेने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के स्पष्ट संकेत मिल चुके हैं और यहाँ अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की उम्मीद है।
तापमान में मामूली गिरावट लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादलों की आवाजही लगी है। इनमें लखनऊ, गोरखपुर, बनारस, बलिया, आजमगढ़ और प्रयागराज में पहले से ही बादल मंडरा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही लखनऊ में अगले कुछ दिनों तक बारिश के रुक-रुक कर होने के संकेत मिले हैं।
लखनऊ में मानसून की बारिश 23 जून से दस्तक दे सकती है। इस दौरान शहर सहित आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी।
इस बीच उमस के बढ़ने से मानसून की दस्तक का संकेत मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के भीतर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने यहाँ अगले दो दिन तक गरज, चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग द्वारा पश्चिमी यूपी में मानसून के सामान्य तिथि से लगभग 4 से 5 दिन पहले प्रवेश किये जाने की बात कही गई है। बरेली में मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग का कहना है कि मानसून राज्य के लगभग सभी हिस्सों में पहुँच बनाएगा। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मानसून इस बीच इस बार मध्यप्रदेश के 54 जिलों में पहुंच चुका है। भिंड जिले में भी आज मानसून की एंट्री होने का समाचार है। इस बीचय ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश की उम्मीद है।
तेज बारिश का रेड अलर्ट आज झारखंड में जारी किया गया है। रांची के सभी स्कूल गुरुवार को भारी बारिश के अनुमान के चलते बंद रहेंगे। खराब मौसम के कारण आज रांची से 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।
अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को गुजरात, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।













