जानिए रेलवे ने बदल दिए हैं ये नौ नियम

नई दिल्ली। रेलवे के नौ रूल बदल गये हैं। सफर करने से पहले आप इन्हें जरूर जान लीजिये, ताकि आपका सफर हो सुखमय। नए टाइम-टेबल 1 अक्‍टूबर से बदल  गए है। करीब 350 ट्रेनों का ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नए टाइम टेबल ‘एट ए ग्‍लांस’ को जारी कर दिया है। रेलवे ने अपने टाइम-टेबल में तेजस, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों को शामिल किया है। इसमें नई दिल्ली-चंडीगढ़ तेजस एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और हावड़ा-एर्नाकुलम अंत्योदय एक्सप्रेस जैसी 30 नई ट्रेनें शामिल है। railways rule

indian-railways-rule

ट्रेनों में अब वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी। रेलवे 1 अक्टूबर से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाएगी। रेलवे ने 75 ट्रेनों की स्‍पीड को बढ़ाकर सुपरफास्‍ट बना दिया है। नए टाइम टेबल के अनुसार देशभर की कुल 350 ट्रेनों की स्पीड बढ़ा दी गई है, जिससे उसकी परिचालन अवधि कम की जाएगी। तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशि वापस की जाएगी। तत्काल टिकट के नियमों में भी बदलाव हुआ है। सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी, जबकि 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग होगी। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरू हो रही है। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाली टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि आपके मोबाइल पर टिकट भेजा जाएगा।

रेलवे जल्द ही अलग-अलग भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरू करने जा रही है। अभी तक यात्रियों को हिंदी और अंग्रेजी में ही टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट बुक की जा सकेगी। रेलवे ने पहली बार अपने नए टाइम टेबल में त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम की ट्रेनों को भी शामिल किया है। सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए, स्लीपर पर 60 रुपए प्रति यात्री कटेंगे। रेलवे सबसे व्‍यस्‍त रूट पर उदय डबल डेकर एसी ट्रेनों का परिचालन करेगी।

# railways rule

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *