सेना के साथ, आतंक के खिलाफ एकजुट विपक्ष

भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत ही सधा हुआ बयान दिया और कहा कि पुलवामा में जो कुछ हुआ हम उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. विपक्ष की आज सर्वदलीय बैठक थी. इसमें विपक्ष के तमाम नेता मौजूद थे.

rahul gandhi

इसमें भारत और पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर जानकारी दी गई. बैठक के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि 21 दलों की साझा बैठक में 14 फरवरी 2019 के पाकिस्तान प्रायोजित पुलवामा हमले की एक स्वर से कड़ी भर्त्सना की गई.

 

सभी नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उग्रवाद से निर्णायक लड़ाई में हमारी सशस्त्र बलों और सेना के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराया गया. 21 दलों की संयुक्त बैठक में सभी दलों ने 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की तारीफ की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *