राहुल गांधी रायबरेली से जबकि अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस ने आज उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान दिया है। इस सीट पर नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ भी आज यानी तीन मई की है।

राहुल गांधी रायबरेली से जबकि अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे

राहुल गांधी रायबरेली सीट से पहली बार चुनाव के मैदान में उतरे हैं। उनके मुक़ाबले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह हैं। इससे पहले इस सीट पर साल 2004 से 2024 तक सोनिया गांधी सांसद रही हैं।

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा अमेठी की सीट पर चुनाव लड़ेंगे। यहाँ कांग्रेस के मुक़ाबले में भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी मैदान में हैं।

इस समय सोनिया गांधी राज्यसभा सांसद की जिम्मेदारी निभा रही है और कांग्रेस के लिए राहुल गाँधी अपनी माँ की सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। पिछली बार स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को अमेठी से हराया था।

राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर स्मृति इरानी का कहना है कि अमेठी से गांधी परिवार का नहीं लड़ना ये संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर चुकी है।

अमेठी सीट पर किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ”किशोरी लाल शर्मा जी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।”

इन नामांकनों के साथ ही अब यह भी स्पष्ट हो गया कि प्रियंका गांधी इस बार किसी विशेष जगह से चुनावी मैदान में नहीं हैं। अभी तक ऐसे क़यास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका इन चुनावों में अमेठी या रायबरेली से नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *