देश में चुनाव की चोरी पर बोले राहुल गांधी- हम संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में आरोप लगाया कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं।

देश में चुनाव की चोरी पर बोले राहुल गांधी- हम संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे

राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उनका कहना था कि ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र में भी चोरी का हवाला दिया और कहा कि हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी और वीडियो मांगे। आगे उन्होंने बताता उनकी मांग नहीं सुनी गई।

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक, उन्होंने अध्ययन से यह पता किया है कि कैसे नए वोटर बनते हैं, कौन वोट करता है और कहां से वोट होता है। इस संबंध में उनका कहना था- ‘‘कर्नाटक में हमने अध्ययन किया है और भयंकर चोरी पकड़ी है। मैं ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में आपको और चुनाव आयोग को बता सकता हूं कि कहां और कैसे चोरी की जा रही है। हम खेल समझ गए हैं। हमने कर्नाटक में एक निर्वाचन क्षेत्र चुना और उसे पूरी तरह से समझा। छह महीने लगे और हमने चुनाव चोरी करने का इनका सारा सिस्टम समझ लिया है।’’

संवाददाताओं से बात करते हुए राहुल गाँधी ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन चुप नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। संसद परिसर में संवाददाताओं से राहुल गांधी करते हुए राहुल गाँधी का कहना था कि ये सिर्फ बिहार की बात नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र में भी चोरी पर चुनाव आयोग से मतदाता सूची और वीडियो मांगे जाने पर सरकार द्वारा वीडियोग्राफी देने का कानून बदल देने की बात कही। उन्होंने महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े जाने का भी मुद्दा उठाया।

संवाददाताओं से अपनी बात कहने के अलावा राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा- ‘‘हिंदुस्तान में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है। महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया। कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की, वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बिहार में एसआईआर के नाम पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं।’’ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी उन्होंने इस बात को दोहराया कि हम चुप नहीं बैठेंगे। आगे उन्होंने यह भी लिखा- ‘INDIA गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *