राहुल गांधी एक सप्ताह के लिए छुट्टियों पर विदेश

दिल्ली । राहुल गांधी एक सप्ताह के लिए छुट्टियों पर विदेश जा रहे है । राहुल के ट्वीटर एकांउट पर ट्वीट के बाद अटकलो का बाजार गर्म हो गया कि आखिरकार नए साल की छुट्टियां राहुल कहा मना रहे है। जिसमें राहुल ने लिखा था, “मैं अगले कुछ दिनों तक यात्रा पर रहूंगा. आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं.”

rahul_gandhi_360x270_rg

राहुल गांधी के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर भी काफ़ी चर्चा हुई. जहां कई लोगों ने कहा कि राहुल, अक्सर काम छोड़कर ब्रेक लेते रहते हैं जबकि कई ने ये भी कहा कि छुट्टियों पर जाना उनका अधिकार है.

 

हालांकि ट्वीट में राहुल ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह कहां की यात्रा पर निकल रहे हैं। राहुल के छुट्टी पर जाने की सूचना तब आई है जब एक जनवरी से कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ एक महीने का देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है।

 

अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को नोटबंदी से होने वाले नुकसान के बारे में बताना है। गौरतलब है कि पिछले साल भी नए साल पर राहुल दो महीने के लंबे ब्रेक पर चले गए थे। इसके लिए कई कांग्रेस नेताओं ने भी उनकी आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *