दिल्ली एम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मिले राहुल गांधी।

नई दिल्ली.राहुल गांधी ने सोमवार को चारा घोटाले में सजा काट रहे और इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती लालू प्रसाद से मुलाकात की। यहां लालू की किडनी और दिल की बीमारी का इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे पिछले साल 23 दिसंबर से ही रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे।

लालू से पिछले दिनों तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन और आरएसएलपी नेता व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुलाकात की थी। उधर, लालू ने एम्स को लेटर लिखकर कहा है कि उन्हें रांची अस्पताल वापस नहीं भेजा जाए, क्योंकि इलाज की सुविधा नहीं है।

लालू प्रसाद को 28 मार्च को रांची के रिम्स अस्पताल से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। उनका ब्लड शुगर कम था। सिरम क्रिटनीन की मात्रा बढ़ गई थी। चेहरे पर सूजन भी थी। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में अंतिम दिन लालू प्रसाद मजाकिया अंदाज में दिखे थे। डॉक्टरों और कर्मचारियों से कहा था-सभी को बिहार का परवल खिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *