लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भरा नामांकन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के समय राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। केरल में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से भरा नामांकन

राहुल गांधी वर्तमान में वायनाड सीट से सांसद हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर चार लाख से ज्यादा मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी के मुक़ाबले में भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा चुनाव मैदान में हैं।

राहुल गांधी ने वायनाड में नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया। इस शो के दौरान प्रियंका गांधी के अलावा एआईसीसी महासचिव केसी. वेणुगोपाल और दीपा दास, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम. हसन सहित कई बड़े कांग्रेसी नेता राहुल गाँधी के साथ रहे।

रोड शो के दौरान राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि मैं 5 साल पहले वायनाड आया, जब आपने मुझे संसद सदस्य के रूप में चुना था। आपने तुरंत मुझे अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। वायनाड के हर व्यक्ति ने मुझे स्नेह, प्यार और सम्मान दिया है और मुझे अपने जैसा माना।

अपने सम्बोधन में उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र का सांसद होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि वायनाड के घरों में मेरी बहनें, माता-पिता और भाई हैं और मैं इसके लिए आपका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *