आयुष्मान ने साइन की ग्लोबल रिकॉर्डिंग डील

बॉलीवुड में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू करने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इस बार उन्होंने एक बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन की है।

आयुष्मान ने साइन की ग्लोबल रिकॉर्डिंग डील

सिंगर और अभिनेता आयुष्मान अब संगीत करियर में आगे बढ़ने जा रहे हैं। आयुष्मान एक बार फिर से अपनी आवाज का जादू बिखेरने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संगीत लेबल के साथ एक रिकॉर्ड समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस बड़े म्यूजिक लेबल के साथ डील साइन करने के बाद आयुष्मान खुराना ने कहा ‘लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए उत्साहित हूं’।

आयुष्मान ने पानी दा रंग, नज्म नज्म, सादी गली आजा जैसे कई हिट गाने दिए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर दर्शकों को इसकी जानकारी दी है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘आयुष्मान खुराना ने अपनी आवाज को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए देश के प्रमुख म्यूजिक लेबल वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ एक वैश्विक रिकॉर्डिंग डील साइन की है।’

हमेशा कुछ नया करने की इच्छा रखने वाले आयुष्मान कहते हैं कि वह लोगों के सामने अपना अगला गाना पेश करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह कुछ नया होगा, जो लोगों ने पहले कभी नहीं सुना होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *