पुडुचेरी : मछुआरे के जाल में फंसी रहस्मय वस्तु

पुडुचेरी 17 दिसंबर : पुडुचेरी के समुद्र में गुरुवार को मछली पकड़ने गये एक मछुआरे के जाल में एक रहस्यमय वस्तु फंसने से ये मामला चर्चा में है।

पुलिस के मुताबिक मछुआरा सुधाकर जब मछली पकड़ने में लगा हुआ था उस समय अचानक 10 फीट लंबी और 50 किलोग्राम वजन वाली एक वस्तु उसके जाल में फंस गयी।

सुधाकर तुरंत इसे किनारे पर लाया और अन्य मछुआरों को सूचित किया। क्योंकि वस्तु रॉकेट के एक हिस्से की तरह थी इसलिये तटीय पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद तटीय पुलिस अधीक्षक बालाचंदर और एनसीसी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वस्तु का निरीक्षण किया और उन्होंने इसे शूटिंग अभ्यास में भारतीय वायु सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक डमी लक्ष्य पाया जो हानिरहित था। इसकी सूचना वायु सेना के अधिकारियों को दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *