भारत-नेपाल मैत्री को बढ़ावा देने की कोशिश

नई दिल्ली। विश्वभारती फाउंडेशन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं उनकी पत्नी श्रीमती मुंडा को माता जानकी जन्मभूमि एवं भारत के घनिष्ठ पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुर धाम में नेपाल-भारत संबंध को बढ़ावा देने के लिए एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल डाॅ. पीके ठाकुर के नेतृत्व में उनके आवास रांची में मिला। उक्त कार्यक्रम अक्टूबर माह में होना है। यह कार्यक्रम दोनों देशों के बीच में उत्कृष्ट संबंध बनाने के लिए आयोजित किया गया है। मौके पर जयनारायण यादव, विमल प्रसाद साह, राम प्रकाश पासियार, धर्मेंद्र कुमार राय, वीरेंद्र कुमार राय, तपन कुमार दत्त सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Indonepal

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *