प्रियंका गांधी आज से शुरू करेगी प्रचार, तीसरे चरण के लिए आज अंतिम दिन

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। आज प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करने जा रही। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका राबरेली में चुनाव रैली को सम्बोधित करेगी। Priynaka

Priynaka

रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। राहुल आज दोपहर में रायबरेली में सभा करेंगे।

जबकि उनकी दूसरी सभा रायबरेली के महाराजगंज में बाबुरिया ग्राउंड में शाम को आयोजित होगी।

आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी चुनाव से पहले खबरें आई थी कि प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली के बाहर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। लेकिन प्रियंका ने अब तक इन दोनों क्षेत्रों से भी दूरी बनाए रखी।

प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की मांग कई बार उठ चुकी हैं। इस बार ऐसी चर्चाएं थीं कि प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी, लेकिन प्रियंका गांधी ने अन्य क्षेत्रों से अब तक दूरी बनाए रखी है।

19 फरवरी को 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान होगा। मतदान होगा उनमे फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर जिले हैं। ये इलाके सपा के गढ़ माने जाते हैं। 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 69 में से 55 सीटें जीती थीं।
www.naqeebnews.com

# Priynaka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *