प्रियंका गांधी ने कहा- राबर्ट वाड्रा से इडी की पूछताछ राजनीति का कारण

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा ने राबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाने के इडी के कदम को राजनीतिक मंशा से की गई कार्रवाई ठहराया है। इडी की कार्रवाई में अपने पति राबर्ट के साथ मजबूती से खड़े होने का साफ संदेश देते हुए प्रियंका ने लोकसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को मालूम है कि यह क्यों किया जा रहा है। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव ने कहा कि इसीलिए वे अपने पति और परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी हैं।

प्रियंका गांधी ने राबर्ट के खिलाफ इडी के मामलों पर इस मुखर बयान के साथ यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि सियासी मैदान में उतरने के बाद वे इसकी वजह से बैकफुट पर नहीं जाएंगी। यही सियासी संदेश देने के लिए प्रियंका खुद अपनी गाड़ी में राबर्ट के साथ उन्हें इडी के जामनगर हाउस दफ्तर छोड़ने गई। उसके बाद प्रियंका वहां से सीधे कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड अपना कार्यभार संभालने पहुंची।

प्रियंका गांधी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित साबित करने में कोई हिचक नहीं दिखाई। चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि सबको मालूम है कि यह क्यों किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा ‘वे मेरे पति हैं, मेरा परिवार है और मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *