लंदन में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान चर्चा में रहीं प्रियंका चोपड़ा की दिलफरेब तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ खूब सुर्खियां बटोर रही है। हॉलीवुड में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ द सिटाडल में नजर आएंगी।

लंदन में वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान चर्चा में रहीं प्रियंका चोपड़ा की दिलफरेब तस्वीरें

अभिनेत्री इस समय लंदन में वेब सिरीज़ के प्रचार में व्यस्त हैं, उन्होंने लंदन से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं जिन्हें उनके फैंस ने बहुत पसंद किया।

‘सिटाडेल’ सीरीज के ट्रेलर को भी काफी अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिला था। इस हॉलीवुड सीरीज की चर्चा के बहाने प्रियंका एक बार फिर से भारत में छाई हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मेडन की ये स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है।

काले रंग के कपड़े पहने, प्रियंका ने लिखा, ‘द सिटाडेल लंदन आ गया है’, उनकी पोस्ट पर प्रमुख अमेरिकी शोबिज व्यक्तित्व पेरिस हिल्टन और अभिनेत्री ली जिन ली ने कमेंट किये हैं।

प्रियंका ने इससे पहले अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ में लीड रोल निभाया था। इसमें भी प्रियंका ने अपने एक्शन अवतार के ज़रिये एजेंट का किरदार निभाकर तारीफें बटोरी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *