प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में पहने गएअपने सबसे महंगे नेकलेस की नीलामी करेंगी

न्यूयॉर्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में मेट गाला में पहने गए अपने सबसे महंगे नेकलेस की नीलामी करेंगी।

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में पहने गएअपने सबसे महंगे नेकलेस की नीलामी करेंगी

इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में जो नेकलेस पहना था, उसमें 11.3 कैरेट का नीला हीरा जुड़ा हुआ था। एक अनुमान के मुताबिक इस नेकलेस की कीमत 25 मिलियन डॉलर है, जो कि भारतीय रुपये में 204 करोड़ रुपए है।

एक और आंकड़े के मुताबिक़ प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस की कीमत को इस तरह समझा जा सकता है कि इतनी कीमत में दुनिया की सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस खरीदी जा सकती है।

प्रियंका चोपड़ा का हार 12 मई को जिनेवा के एक नीलामी घर में बिक्री के लिए पेश किया जायेगा। हार की शुरुआती बिक्री कीमत 26 मिलियन डॉलर से 28 मिलियन डॉलर आंकी गई है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए हर साल मेट गाला आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *