हॉलीवुड में छा रही हैं प्रियंका, अब कोलबर्ट में आएंगी नजर

लॉस एंजेलिस। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट के शो में नजर आएंगी। इससे पहले वह जिम्मी किमेल और जिम्मी फॉलन के शो में शामिल हो चुकी हैं। Priyanka chopra

Priyanka chopra

बयान के मुताबिक, प्रियंका आगामी फिल्म बेवॉच के प्रचार के लिए कॉमेडियन स्टीफन कोलबर्ट के शो में पहुंचेंगी।

वह अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीक्वल के लिए तैयार हैं।

भारत में दि लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट में प्रियंका वाली कड़ी का प्रसारण स्टार वल्र्ड प्रीमियर में 7 फरवरी को होगा।

फिल्म बेवॉच 1990 के लोकप्रिय इसी नाम के टीवी शो पर आधारित है। वह इसमें विक्टोरिया की भूमिका में हैं।

सेठ गार्डन की निर्देशित बेवॉच में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन जैसे हॉलीवुड सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। फिलहाल, वह अमेरिकी धारावाहिक क्वांटिको के दूसरे सत्र की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

www.naqeebnews.com

# Priyanka chopra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *