उत्तराखंड: बेरोजगारी भत्ते पर मुश्किल में कांग्रेस, चुनाव आयोग का नोटिस

उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहां चुनाव आयोग ने पार्टी को नोटिस भेज दिया है। ये नोटिस बेरोजगारी भत्ता कार्ड भेजने को लेकर भेजा गया है। Notice

Notice

चुनाव आयोग ने कहा है कि कांग्रेस ने चुनाव के वक्त में आचार संहिता के लागू होने के बाद ऐसे कार्ड भेजकर नियमों का उल्लंघन किया है।

राज्य के चुनाव आयोग ने 48 घंटे के भीतर इसका जवाब देने को कहा है।

चुनाव आयोग के पास इससे जुड़ी एक शिकायत पहुंची थी। उसपर ही संज्ञान लिया गया।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शानमुघम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को इसके लिए पत्र भी भेज दिया है।

उन्हें कहा गया है कि 48 घंटे के अंदर बताया जाए कि लोगों को दिए गए बेरोजगारी भत्ते कार्ड को चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन क्यों ना माना जाए?

चुनाव आयोग ने अपने 23 जनवरी को जारी किए गए पत्र के बारे में भी बताया। जिसमें कांग्रेस को यह कार्ड बांटने की इजाजत देने से मना कर दिया गया था।

70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के लिए चुनाव 15 फरवरी को होने वाले हैं। उत्तराखंड में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है। हरीश रावत वहां के मुख्यमंत्री हैं। एक सर्वेक्षण के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बन सकती है।

www.naqeebnews.com

# Notice

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *