प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिखाई बेटी की झलक

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिखाई बेटी की झलक

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स के लिए अपनी बेटी मालती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में मालती के चेहरे का आधा हिस्सा टोपी से ढका हुआ है और आधा चेहरा नजर आ रहा है।

एक समय में प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर पूरी पाबन्दी के साथ सक्रीय रहती थीं और उनका ये क्रम शादी के बाद विदेश में बस जाने के बाद भी जारी था। मगर अब बेटी के जन्म के बाद से उनका रुझान इस तरफ कम हो गया। मगर अपने फैंस को याद करते हुए प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर की है जो फैंस को खूब लुभा रही है।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी की ये तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई और इसे हजारों सोशल मीडिया यूजर्स ने लाइक किया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि मालती प्रियंका से ज्यादा अपने पापा निक जोनास की तरह दिखती हैं।

प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड गायक और अभिनेता निक जोनास ने परिवार में जनवरी में सरोगेसी के माध्यम से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोन्स का स्वागत किया किया था। इसकी जानकारी भी प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *