ईसाई रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने यहां शनिवार को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। इसे पूरब और पश्चिम का एक शानदार मिलन बताया जा रहा है।

इस प्रेमी जोड़े ने कैथोलिक रीति-रिवाज से विवाह किया। दोनों के बीच पहली मुलाकात पिछले साल हुई थी। जानी-मानी शख्सियतों के विदेश में शादी करने की प्रवृत्ति के उलट प्रियंका ने भारत में ही शादी करने का फैसला किया और इसके लिए उन्होंने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस को चुना, जिसे शादी करने के लिहाज से दुनिया के सबसे शानदार स्थानों में एक माना जाता है।

खबर के मुताबिक ईसाई समारोह में दूल्हे के पिता पॉल केविन जोनस ने अपनी रस्मों को पूरा किया। दूल्हा, दुल्हन (प्रियंका और जोनस) रॉल्फ लॉरेन द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहने हुए थे। प्रियंका ने डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया वेडिंग गाउन पहन रखा था, जबकि निक ने बैंगनी रंग का परंपरागत कोट पहना था। शादी में दोनों वर वधू के परिजन के अलावा उनके करीबी मित्र शामिल हुए। (Photo courtesy : Priyanka Chopra Twitter)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *